logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 से 31 मई तक

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 से 31 मई तकः-पाण्डेय

हरदोई: जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि माह मई 2021 में मा0 प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी से सम्बद्व यूनिटों पर 20 से 31 तारीख के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

उन्होेने बताया कि पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा0 राशन (02 किग्रा0 चावल व 03 किग्रा0 गेंहूॅ) का वितरण किया जायेगा तथा राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अर्न्तगत खाद्यान्न लेने की सुविधा 29 मई से 31 मई 2021 के बीच अनुमन्य रहेगी और उचित दर विक्रेता को पोर्टेबिलिटी का अतिरिक्त खाद्यान्न नहीं दिया जायेगा एवं विक्रेता अपनी दुकान पर वितरण के लिए छूटे कार्डधारकों का खाद्यान्न ही पोर्टेबिलिटी के कार्डो पर राशन दिया जायेगा।

श्री पाण्डेय ने कहा है कि वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात माह की 31 तारीख होगी, जिन दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से राशन वितरण किया जायेगा।

2
17425 views

Comment