
सशक्त पत्रकार समिति एवम बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का संयुक्त अनूठा आयोजन।
सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का संयुक्त अनूठा आयोजन, भव्य जंगाले के जन्मोत्सव पर दिवाली मिलन समारोह एवं बीएमसी के शपथ ग्रहण समारोह में सर्वधर्म प्रेमियों ने देशवासियों को दिया भाईचारे का संदेश, बर्थडे बॉय ने गरीबों को गर्म कंबल बाटे।
संवाददाता
भगवानदास शाह ✍️
बुरहानपुर। सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के संयुक्त तत्वाधान में शहर के परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में भव्य जंगाले के जन्मदिन के अवसर संगीतमय जन्मोत्सव एवं सर्वधर्म दिवाली मिलन समारोह एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें चार धर्म के गुरुजनों, वरिष्ठजनों ने सम्मिलित होकर देशवासियों को भाईचारे का संदेश दिया। इस अनूठे आयोजन की हर किसी ने सराहना की। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि वह उनके बेटे भव्य जंगाले के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को कराते हैं, जैसे गरीबों की मदद करना, वृक्षारोपण करना, लोगों को भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित करना इसी क्रम में भव्य के जन्मदिन पर सर्वधर्म दिवाली मिलन समारोह कराया गया, और ठंड को देखते हुए फुटफाट पर रह रहे गरीब, असहाय लोगों को गर्म कंबल बाटे गए। बता दें कि आयोजन में सर्वधर्म प्रेमियों ने शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते हुए बर्थडे बॉय भव्य को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लोग बड़ी उत्सुकता के साथ समारोह में शामिल हुए जिससे वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण और आनंदमय रहा, जिसमें दीपावली की खुशी भी हर चेहरे पर झलक रही थी। इस अवसर पर हिंदू धर्म से प्रतिनिधि के रूप में डॉ. रमेश चंद्र धुंआधार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और यह पर्व हमारे जीवन में नई आशा और उन्नति का संचार करता है। हमें यही सिखाता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। वहीं मुस्लिम धर्म से प्रतिनिधि अताउल्ला खान ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम सब एक हैं, कोई किसी से अलग नहीं हैं। सभी आपसी भाईचारे के साथ रहे। सिख धर्म से प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए शैली किर ने कहा कि धरती पर ईश्वर ने हमें केवल इंसान बनाकर भेजा है, धर्म, जाति इंसान ने बनाई है। इससे हटके चलना चाहिए। सभी लोगों को एकता, भाईचारे के साथ रहना चाहिए। ईसाई धर्म से रेवरेंड विजय लाल मेथोडिस्ट चर्च फादर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई हम सब एक हैं। ईशा मसीह ने भी मानव के लिए शांति का संदेश दिया है। सभी को एक जुटता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। ईश्वर ने हमें इंसान बनाकर भेजा हैं, और इंसान में इंसानियत और मानवता होना चाहिए इससे उसका व्यक्तित्व झलकता है। जिसके बाद बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ जिसमें उमेश जंगाले को पुनः अध्यक्ष बनाया गया, 50 से अधिक सिंगर्स को बीएमसी संस्थापक दिलीप कुमार मोरे ने शपथ दिलाई। संस्थापक दिलीप कुमार मोरे ने कहा कि वह सिंगर्स को मेट्रो सिटी की दर्ज पर बुरहानपुर में अच्छा प्लेटफार्म मुहैया कराएंगे। ताकि सिंगर्स को मेट्रो सिटी की कमी महसूस नहीं हो। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान संजयसिंह शिंदे, सुनील सलूजा, डॉ. लारेब एजाज,महेश शर्मा, अकरम पठान, राज भावसार, वीरेंद्र चित्रकार, संदीप शर्मा, संतोष परिहार, नामदेव भोईटे, महेश गोखले, निलेश महाजन, तौकीर आलम, भगवानदास शाह, सूरज बोयत, बसंत बोयत, शिवा बोयत, सतीश बोयत, विनोद लोंढे, मौसीम तड़वी, अनिल महाजन संदीप भालसिंह सहित बड़ी संख्या में सर्वधर्म के लोग मौजूद रहे।