logo

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ग्रह संपर्क अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुकेत नगर में वृहद गृह संपर्क अभियान के पत्रक और साहित्य वितरण का आगाज रविवार को किया। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बड़ा बाजार में साहित्य पूजन कर तथा भगवान के श्री चरणों में भेंटकर अभियान का शुभारंभ किया। उपखण्ड कार्यवाह विष्णु गुर्जर ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में चलने वाले इस अभियान में संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संक्षिप्त चर्चा में पंच परिवर्तन और संघ यात्रा के विषय रखेंगे। इनमें सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य के बारे में आग्रह किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को एक पत्रक, भारत माता का चित्र और एक स्टीकर दिया जाएगा। यह 21 दिवसीय अभियान 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा।

20
760 views