logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**जालौर में बजरंग सेना का भव्य कार्यक्रम, संत-महात्मा और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति**

26अक्टूबर 2025,रविवार
जालौर, जिला -जालौर, राजस्थान
जालौर जिला मुख्यालय पर आज बजरंग सेना द्वारा एक विशाल आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार, और हिंदू सामर्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।

इस पावन अवसर पर **श्री श्री 1008 श्री शेरनाथ जी महाराज भेरूनाथ जी अखाड़ा जालौर**श्री 1008 श्री गोपाल नाथ जी महाराज धनानीमठ,मलकेश्वर मठ विष्णु भारती जी, तथा **अर्जुननाथ जी महाराज हल्देश्वर महादेव मठ जालौर** ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। संतजनों ने कहा कि “धर्म और समाज की रक्षा के लिए युवाओं को संगठित होकर कार्य करना होगा।”

राजनीतिक और सामाजिक जगत से भी कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे —
**आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित**, **भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह**, **पूर्व पार्षद व नगर अध्यक्ष दिनेश बारोट**, **प्रदेश मीडिया प्रभारी बजरंग सेना बलवंत सिंह रमणिया**, **भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी**, तथा **हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य** भी उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा से **विमला बिश्नोई (पूर्व जिला महामंत्री)**, **महिला जिला अध्यक्ष शोभा कंवर**, और समाजसेवी **सज्जन कंवर** ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।
वहीं **पंडित शशिकांत शास्त्री, सुरेश सोलंकी (हिंदू युवा संगठन), डिंपल सिंह चौहान, हरीश राणावत, कानाराम परमार, सुरेश कुमार ओटवाला (जिला उपाध्यक्ष)** सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गीत, अखाड़ा प्रदर्शन, और समाजिक जागरण की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

65
1219 views

Comment