logo

भाषा के विकास के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
इन पंक्तियों के माध्यम से हिन्दी के महान साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र ने भाषा की महत्ता के बारे में बताया है। इसी संदर्भ से प्रेरित अक्षरमाला फाउंडेशन के द्वारा बच्चों में भाषाई प्रेम और गूढ़ समझ को विकसित करने हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत औरा में अक्षरमाला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से लेकर 10 तक के 57 बच्चे शामिल हुए। जिसमें सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन के लिए श्लोक कुमार, सब्बू कुमारी, आनंद कुमार, दीक्षा कुमारी, शबनम कुमारी, शिवम सोनकर, रोशनी कुमारी और आंचल कुमारी को अक्षरमाला विजेता प्रदान किया गया। इससे पूर्व सभी बच्चों का निःशुल्क पंजीकरण किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी को सहभागिता पुरस्कार के रूप में एक एक कलम और बिस्कुट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय कुमार, धनंजय कुमार, बाल गोविंद पाल, शंभू प्रसाद, गीता देवी, अपूर्व निश्चय प्रकाश आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

35
1797 views