logo

छठ पर्व से गुलजार हुवा उरुवा बाजार में पूजा सामग्रियों और फलों की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु


गोरखपुर /उरुवा बाजार में सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल है। श्रद्धालु पूजा सामग्रियों और फलों की खरीदारी में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। छठ पूजा के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं उपलब्ध हैं। इनमें सूप, दौरा, टोकरी, नारियल, गन्ना और ठेकुआ बनाने की सामग्री सहित विविध पूजा सामग्रियां शामिल हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बाजारों में दिनभर रौनक बनी हुई है।
छठ पर्व से गुलजार हुए बाजार
उरुवा बाजार में सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल है। श्रद्धालु पूजा सामग्रियों और फलों की खरीदारी में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है छठ पूजा के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं उपलब्ध हैं। इनमें सूप, दौरा, टोकरी, नारियल, गन्ना और ठेकुआ बनाने की सामग्री सहित विविध पूजा सामग्रियां शामिल हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बाजारों में दिनभर रौनक बनी हुई है।
बाजार पारंपरिक फलों से भी भरे हुए हैं। सेब, चीकू, अमरूद, नारियल, श्रीफल, बड़ा नींबू, अननास और केला सहित दर्जनों प्रकार के फल दुकानों पर सजे हैं। इस बार उरुवा कस्बे में सड़क किनारे चार दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं, जहां से लोग पूजा सामग्री और फल खरीद रहे हैं।
इन बाजारों में दुकानदारों ने छठ व्रत की आवश्यक वस्तुओं की विशेष व्यवस्था की है।
श्रद्धा और लोक आस्था का यह पर्व अब केवल बिहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक पहचान बन चुका है।

संवाददाता :- सेठ

24
1210 views