logo

*विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिवस पर होंगे विविध आयोजन* *उद्योगपति पलक नमित ग्रोवर के तत्वावधान में ऐतिहासिक उत्सव की तैयारी*

*विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिवस पर होंगे विविध आयोजन*

*उद्योगपति पलक नमित ग्रोवर के तत्वावधान में ऐतिहासिक उत्सव की तैयारी*

विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय जननायक एवं जन-जन की धड़कन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के 55वें जन्मदिवस पर इस वर्ष आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप में मनाया जाएगा। उद्योगपति एवं कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने बताया कि जन्मदिवस को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संगम के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है।उन्होंने बताया कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रति जनसमर्थन और स्नेह इस बात से झलकता है कि उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष दीपावली की तरह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संजू भैया के 55वें जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम के अंतर्गत 5555 पौधों का वृक्षारोपण पनिहाई क्षेत्र में किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही गरीबों को कम्बल वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मधुर संगीत के माध्यम से संगीतकार मनीष अग्रवाल विशेष रूप से जन्मदिवस गीत प्रस्तुत करेंगे नगर का वातावरण उल्लासमय बना रहेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी जिससे नवपीढ़ी में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।यह भव्य समारोह कैमोर पनिहाई मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी।

8
198 views