
“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने किया जनजागरण
“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने किया जनजागरण
जुन्नारदेव।
“गर्व से कहो यह स्वदेशी है” के नारे के साथ भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव द्वारा शनिवार को एक विशेष स्वदेशी जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान दमुआ-परासिया मार्ग स्थित श्री राम तिराहा से आरंभ होकर खेड़ापति माता मंदिर चौक तक चलाया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दुकानदारों और नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के स्टीकर चिपकाए तथा पंपलेट वितरित कर लोगों से भारतीय उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश में उत्पादित वस्तुएं न केवल गुणवत्तापूर्ण हैं बल्कि जीएसटी दरों में कमी से अब स्वदेशी उत्पाद और भी सस्ते व लाभकारी हो गए हैं। अभियान का उद्देश्य जनता को यह जागरूक करना है कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता भी बढ़ती है।
अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, महामंत्री अनिरुद्ध चटर्जी, कोषाध्यक्ष मनीष बंटी साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, पार्षद अमित यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रोहित मिश्रा, विजय सूर्यवंशी, अनिल यदुवंशी, राहुल मुंगेर, राजेंद्र रजक, अनिल पाटिल, बाबा बेलसर, जितेंद्र सूर्यवंशी, विपिन बिंदवारी, सुनील धुर्वे एवं बालकृष्ण खंताल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनजागरण के इस अभियान को स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने भी सराहा और “स्वदेशी अपनाओ – देश को सशक्त बनाओ” के नारे के साथ सहयोग का संकल्प लिया।
#हरघरस्वदेशी #घरघरस्वदेशी #भाजपाजुन्नारदेव #स्वदेशीअभियान #आत्मनिर्भरभारत