logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुबई से संचालित मादक पदार्थ सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सलीम शेख भारत लाया गया

मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-7 (घाटकोपर) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दुबई से संचालित नेटवर्क के मुख्य आरोपी मो. सलीम मो. सुहेल शेख को भारत लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह दुबई में रहकर अपने साथियों के जरिए भारत में मेफेड्रोन (MD) जैसे मादक पदार्थ का निर्माण और तस्करी करता था।

इस प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। जांच के दौरान पुलिस ने सांगली ज़िले के कवठे महाकाल इलाके में चल रहे मेफेड्रोन के कारखाने पर छापा मारकर 122.5 किलो मादक पदार्थ (क़ीमत ₹245 करोड़) बरामद किया। कुल मिलाकर पुलिस ने ₹256.49 करोड़ की मालमत्ता ज़ब्त की है, जिसमें नकद ₹3.62 करोड़, सोने के आभूषण, वाहन और ड्रग बनाने का कच्चा माल शामिल है।

पुलिस के अनुसार, दुबई में रह रहे सलीम शेख ने अपने स्थानीय सहयोगियों के ज़रिए मुंबई, सांगली और सूरत में मादक पदार्थों का कारोबार फैला रखा था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही ताहेर सलीम डोला और मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को दुबई से भारत लाकर गिरफ्तार किया था।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सलीम शेख को यूएई में गिरफ्तार किया गया और विधिक प्रक्रिया के बाद भारत लाया गया। उसे 22 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, और अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह आयुक्त लक्ष्मी गौतम, अपर आयुक्त शैलेश बलकवडे और डीसीपी विशाल ठाकुर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत व उनकी टीम ने की।

64
2916 views

Comment