logo

छबड़ा कस्बे ओर ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रही,हुई अन्नकूट,गोवर्धन पूजा।

​छबड़ा :क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।विभिन्न स्थानों,घरों पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर अन्नकूट,गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। *​मुख्य आयोजन स्थल:*
​अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,अमीरपुर खेड़ी:योग केंद्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सादली की पहाड़ी पर आयोजित गोवर्धन पूजा में भाग लिया,खाटूश्याम मन्दिर निर्माण स्थल पर शिव धूणी की स्थापना कर अग्नि प्रज्वलित की गयीं।इस दौरान भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक चर्चाओं का आयोजन भी किया गया।
*​खाटूश्याम गोशाला,भुवाखेड़ी*: गोशाला में गायों की विशेष पूजा,अर्चना की गई और सादली की पहाड़ी का गोवर्धन महाराज के रूप में पूजन,अर्चन किया गया।यहां योगाध्यक्ष शंकर लाल नागर नें वातावरण की शुद्धि के लिए पेड़,पौधों का महत्व और गौ सेवा का महत्व भी आमजन को बताया गया।
*​अमीरपुर खेड़ी,सादली की पहाड़ी*: इस स्थान पर भी ग्रामीणों और भक्तों ने मिलकर,पहाड़ी पर शिव धूणी की स्थापना कर,गोवर्धन पूजा की गयी। प्राकृतिक परिवेश में हुए इस आयोजन ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। *​भुवाखेड़ी*: भुवाखेड़ी ग्राम में भी घर-घर रात्रि में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया,जहां स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर अन्नकूट (प्रसाद) का वितरण किया और भगवान कृष्ण की लीलाओं का स्मरण किया।​सभी स्थानों पर भक्तों ने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।इस दौरान बनाए गए अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दूसरे के घर पहुंचे ओर प्रसाद वितरण किया।
​गोवर्धन पूजा के इस पर्व ने छबड़ा कस्बे ओर क्षेत्र के सभी ग्रामो में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत किया,एक दूसरे को गोवर्धन पूजन की शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं।

5
277 views