जिला अधिकारी ने किया गौ पूजन गायों को खिलाया चना और गुड़
महाराजगंज, 22 अक्टूबर 2025महापर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घुघली विकासखंड के ग्रामसभा परसौनी बुजुर्ग स्थित गोसधन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न की।पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने गायों को केला, गुड़ एवं चारा खिलाकर उनका पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया तथा भूसा, चोकर एवं पशु आहार की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी वस्तुओं की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि सभी पशुओं का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मिश्रा, ग्राम प्रधान अविनाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।