दीपावली पर मानवता की मिसाल : जरूरतमंदों के लिए “अन्नदानम्” कार्यक्रम आयोजित
बैंगलोर (दलपतसिंह भायल):
नगरथपेठ क्षेत्र में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में समाजसेवा की सराहनीय पहल की गई। रगुवीरसिंह चौहान (दासपा) की ओर से जरूरतमंदों के लिए “अन्नदानम्” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने मानवता की इस सेवा भावना की सराहना की। दीपावली जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सहायता का यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।