नासिक की बेटी भूमिका नेहते का चयन भारतीय टीम में, बहरीन में करेंगी देश का नाम रोशन
नासिक, दिनांक 22 अक्टूबर:
नासिक शहर के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ी भूमिका नेहते का चयन आगामी तीसरे एशियाई युवा खेलों में भारतीय टीम के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता बहरीन में आयोजित की जा रही है, जिसमें एशिया के कई देशों के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।
भूमिका नेहते ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। खेल क्षेत्र में उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। प्रशिक्षक और परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भूमिका का यह चयन नासिक और महाराष्ट्र दोनों के लिए गर्व की बात है।
भारतीय टीम में शामिल होने के बाद भूमिका अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शहर के खेलप्रेमियों और विद्यार्थियों ने भूमिका को शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएँगी।
राईट हेडलाईन्स ब्युरो नासिक
( खेल समाचार विभाग)