logo

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा 24 अक्टूबर को प्राचीन श्री ज्वाला माता मंदिर से

चंडीगढ़ 21 अक्टूबर 20 25 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा---- श्रीमद्भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का भव्य आयोजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। उक्त सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजक आस्था परिवार सेक्टर 45 से चंडीगढ़ ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा का आयोजन 24 अक्टूबर शुक्रवार को सवेरे 11:00 बजे से किया जाएगा।श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एक कथा व्यास श्री गणेशानंद महाराजजी हैं। भागवत कथा का श्री प्रारंभ शुक्रवार 24 अक्टूबर से 3:30 से 6:30 तक प्रतिदिन 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस समय अवधि में कथा व्यास श्री गणेशानंद महाराज जी उपस्थिति जन मानस को प्राचीन श्री ज्वाला माता मंदिर सेक्टर 45 से चंडीगढ़ में विधि विधान से भागवत ज्ञान का रसपान करवाएंगे। शुक्रवार 24 अक्टूबर सवेरे 11:00 बजे से कलश यात्रा और सवेरे 10:00 बजे से 12:00 बजे दोपहर तक मूल पाठ, साथ-साथ 8:00 बजे से 10:00 बजे तक यजमान पूजा और 3:00 बजे से 06:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा की जाएगी। बृहस्पतिवार 30 अक्टूबर को सवेरे 9:00 से 11:00 तक हवन और 11:00 से बाद दोपहर 1:00 तक कथा विराम तत्व पश्चात 1:00 से श्री हरि इच्छा तक अटूट भंडारा भक्त जनों और आस्थावानो में वितरित किया जाएगा। शुक्रवार 24 तारीख को कलश यात्रा आयोजन के बाद कथा का श्री गणेश पुराण परिचय एवं महिमा से किया जाएगा।। शनिवार 25 अक्टूबर को वेदव्यास जी का चरित्र एवं भागवत पुराण रचना शुकदेव चरित्र सहित उत्तरा, कुंती एवं देवव्रत भीष्म पितामह चरित्र व्याख्यान किया जाएगा। रविवार 26 अक्टूबर को राजा परीक्षित चरित्र सहित मनु शतरूपा बाग कर्दम देवहूति चरित्र श्रवण करवाया जाएगा 27 अक्टूबर को गजेंद्र मोक्ष श्री वामन अवतार श्री राम चरित्र व श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।‌ मंगलवार 28 अक्टूबर को श्री कृष्णा बाल लीला वह गोवर्धन पूजा और षष्ठ दिवस मनाया जाएगा।। बुधवार 29 अक्टूबर को कंस वध और श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल विवाह सप्तम दिवस और 30 अक्टूबर को द्वारका लीला व सुदामा चरित्र व अभ्यास पूजन संपन्न होगा।। अल्फा न्यूज़ इंडिया श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की विशेष हाइलाइट्स की कवरेज करेगा।। किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए आस्था परिवार सेक्टर 45 ऐ, चंडीगढ़ के मोबाइल नंबर 7696565065 पर निःसंकोच भाव से संपर्क कर सकते हैं।।

1
0 views