logo

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर 43वी वाहिनी एस.एस.बी के जवानों ने किया शहीदों को नमन


दिनांक 21.10.2025 को 43वी वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के अधीन समस्त सीमा चौकियों में *पुलिस स्मृति दिवस* के उपलक्ष्य पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया I जानकारी देते हुए श्री उज्जल दत्ता, कमांडेंट ने बताया कि 21 अक्टूबर की घटना हम देशवासियों के लिए राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद दिलाती है I इसी दिन वर्ष 1959 में भारत-चीन सीमा पर खोजी गस्ती के लिए गए सी.आर.पी. एफ के जवानों पर चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया जिसके जवाब में सी.आर.पी.एफ के जवानों ने दृढ़ता से उनका सामना किया जिसमें हमारे 10 जवान शहीद हुए I निस्वार्थ राष्ट्र सेवा में अपना प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के याद में हमारे देश में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे इन शहीदों की शहादत से आम जन मानस के बीच राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो सके I हम सभी के ओर से उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम अपने कर्तव्य पर निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे I इसी उदेश्य से 43वी वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर में भी स्मृति परेड का आयोजन कर वाहिनी के जवानों द्वारा राष्ट्र सेवा में शहीद हुए विभिन्न राज्य के पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई I
कमांडेंट महोदय ने यह भी बताया कि दिनांक 01.09.2024 से 31.08.2025 तक देश के विभिन्न राज्यों के 130 और केंद्रीय सशस्त्र बलों के 61 जवानों ने राष्ट्र सेवा में अपनी शहादत दी हैं I इनमें एस.एस.बी के *निरीक्षक शंकर सरकार, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी घनश्याम मूर्ति डी., आरक्षी अखिलेश गुप्ता, आरक्षी शिवपाल सिंह और आरक्षी राजेंद्र प्रसाद भगरिया* भी शामिल है जिन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी I वाहिनी कार्मिकों द्वारा इन वीर शहीदों को यादकर अपने कर्तव्य पथ पर निष्ठापूर्वक अग्रसर होकर राष्ट्र सेवा के लिए दृढ संकल्प लिया गया I इस अवसर पर कमांडेंट महोदय के साथ साथ श्री यशवंत कुमार, उप कमान्डेंट , अधीनस्थ अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहें I

11
6163 views