logo

महिला कल्याण विभाग जनपद अमेठी द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर अभिमुखीकरण पर ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन।

*मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5.0) दिनांक-21.10.2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रमुख सचिव महोदया उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) की कार्ययोजना दिनांक 17.10.2025 से 03.11.2025 तक जागरूकता चौपाल` *** आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।
तत्क्रम में *जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्री सात्विक श्रीवास्तव के आदेशानुसार आज दिनांक 21.10.2025 को जनपद अमेठी ब्लॉक गौरीगंज अंतर्गत बरनाटीकर में *"जागरूकता चौपाल’’* का आयोजन किया गया।
*जेंडर विशेषज्ञ राकेश कुमार यादव ने दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेना - देना या इसके लेनदेन में सहयोग करना दोनों अपराध की श्रेणी में आते हैं यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के कृत्य करता है तो उसे कैद और जुर्माना दोनो का प्रावधान है। दहेज एक सामाजिक समस्या है, जिसका उन्मूलन तभी हो सकता है, जब हम संकल्प पूर्वक इसके विरुद्ध कदम उठाएं साथ ही घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उसका निदान किस प्रकार से किया जाए और महिला कल्याण विभाग से क्या सहायता दी जाती है को पंपलेट वितरित करके अवगत कराया गया।*
इसके साथ ही *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, एवं स्पॉन्सरशिप योजना ,निराश्रित पेंशन योजना एवं वन स्टाप सेंटर जानकारी दी गई। कार्मिक द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।* *जानवी गुप्ता ने योजना का पंपलेट वितरित करके सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।*
*इस अवसर पर जेंडर विशेषज्ञ राकेश कुमार यादव, सहायक लेखाकार जानवी गुप्ता, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।*

19
1289 views