logo

खेरोनी चारआली (असम): धूम-धाम से मनाई गई दीपावली, यूथ ग्रुप दुर्गा पूजा कमेटी का रहा विशेष योगदान


खेरोनी चारआली, असम: 20-10-2025 इस बार खेरोनी चारआली में दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में यूथ ग्रुप दुर्गा पूजा कमेटी का विशेष योगदान रहा। कमेटी के सदस्यों ने मिलकर मेलू रोड कॉलोनी सहित पूरे खेरणी चारआली को रंगीन रौशनी और दीयों से जगमगा दिया, जिससे पूरा इलाका दुल्हन की तरह सज गया। उनकी पहल और अथक प्रयास से यह दीपावली यादगार बन गई।
यूथ ग्रुप दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से, खेरोनी चारआली और समस्त असम वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
स्थानीय लोगों ने भी कमेटी के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर खुशी जाहिर की कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में यूथ ग्रुप हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता है।

17
699 views