logo

दीपों का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया ✨ 🪔 नगर पालिका परिषद मंझनपुर में हुआ माँ लक्ष्मी–गणेश का भव्य पूजन 🪔

#BREAKING_NEWS | #शुभ_दीपावली_विशेष 🔴🔥

✨ दीपों का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया ✨
🪔 नगर पालिका परिषद मंझनपुर में हुआ माँ लक्ष्मी–गणेश का भव्य पूजन 🪔

मंझनपुर | दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर नगर अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सरोज फौजी द्वारा कलश स्थापित कर माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी का भव्य पूजन संपन्न कराया गया।

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा कौशाम्बी के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी, जिनकी गरिमामय उपस्थिति में पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।

🌟 कलश पूजन के उपरांत नगर पालिका परिषद के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने फुलझड़ियाँ जलाकर दीपोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।

🙏 दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए —
जय माँ लक्ष्मी — जय गणेश जी 🙏
✨ शुभ दीपावली ✨

इस अवसर पर प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री व्यापार मण्डल श्री रमेश अग्रहरि जी,
लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता जी,
सभासदगण एवं नगर पालिका के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

11
240 views