logo

सतवीर सिंह बने संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राणावत बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ग्रामीण जिला अध्यक्ष


उदयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की उदयपुर जिला इकाई द्वारा संगठन विस्तार के तहत नई जिला स्तरीय नियुक्तियाँ की गईं।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला एवं संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत (गढ़पुरा) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की।
इन नियुक्तियों में भेरू सिंह राणावत को उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा सतवीर सिंह पहाड़ा को संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही —
जोध सिंह सिसोदिया को कुराबड तहसील अध्यक्ष,
विजय सिंह भाटी को बड़गांव तहसील अध्यक्ष,
गुलाब सिंह देवड़ा को गिरवा तहसील अध्यक्ष,
महेंद्र सिंह को गिरवा तहसील प्रभारी,

महेंद्र सिंह को गिरवा तहसील संगठन मंत्री,

हिम्मत सिंह को बड़गांव तहसील उपाध्यक्ष,

नारायण सिंह राणावत को तहसील संगठन महामंत्री,

विक्रम सिंह देवड़ा को तहसील संगठन मंत्री
,
विजय सिंह (बड़ागांव) को तहसील मंत्री,

तथा गुलाब सिंह को तहसील संगठन मंत्री
के पद पर नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने बताया कि ये सभी नियुक्तियाँ संगठन की मजबूती और विस्तार को ध्यान में रखते हुए की गई हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुँच बढ़ सके।
बैठक में जिला संरक्षक करण सिंह राठौड़, जिला प्रभारी गोकुल सिंह दुलावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भैरू सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, निर्भय सिंह देवड़ा, भोपाल सिंह सुआवत, हरी सिंह दुलावत, देवेंद्र वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चुंडावत ने कहा—
“सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करें तथा समाज के हित में हर समय अग्रणी भूमिका निभाएं।”

28
5893 views