logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विधायक अनूपपुर के पुत्र के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत पारसी पहुंचकर विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह के पुत्र के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, श्री राम दास पूरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

105
90 views

Comment