logo

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का लोगो क्या है?

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का लोगो क्या है?

लेखक: घेवरचन्द आर्य पाली

पाली 19 अक्टूबर रविवार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अध्यात्मिक प्रकोष्ठ का पहचान चिह्न (लोगों) क्या है ? इसका जबाब यह है कि यह लोगों इस संस्था की राष्ट्रीय आध्यात्मिक और धार्मिकता का प्रतिक है, जो हर व्यक्ति को एक संदेश और प्रेरणा देता है।

लोगों का गोला तीन रंग का है जो भारत के राष्ट्रीय ध्वज का है इसका भाव यह है कि यह संस्था राष्ट्र और राष्ट्रीयता को महत्व देती है। इसमें उपर सफेद केशरियां पट्टी में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा लिखा हुआ है जो इस बात का संकेत है कि यह आध्यात्मिक प्रकोष्ठ महासभा के सर्वोच्च धार्मिक विद्वानों का समूह है।

निचे आसमानी कलर में अध्यात्मिकता प्रकोष्ठ लिखा है जिसका सार यह है कि अन्नन्त आकाश की तरह आध्यात्मिकता का प्रचार प्रसार करना। गोले के बीच में ब्रह्मर्षि अंगिरा जी हाथ मे अथर्ववेद लेकर वेद मंत्रों से आग्नि की उपासना कर रहे हैं । इसलिए सभी मनुष्यों को वेद का स्वाध्याय करके तदनुसार अंगिरा जी की तरह अग्नि का उपासक बनना चाहिए। नीचे केशरी पट्टी में "अगिरस्यऽजांगिड़" लिखा है जिसका मतलब यह है कि वीर अंगिरा का ही दुसरा नाम जांगिड़ है। इसलिए ही अंगिरा वंशज जांगिड समाज के नाम से जाना और पहचाना जाता है।

18
996 views