
विधायक विनोद भयाना ने शहर के बाजारों का दौरा कर दुकानदारों,व्यापारियों व आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दख।
हरियाणा, हांसी,
दीपावली के पावन अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने रविवार को शहर का भ्रमण कर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहरवासियों ने फूल मालाओं से विधायक का भव्य स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।
विधायक भयाना का यह दौरा बजरंग आश्रम से प्रारंभ हुआ, जहां से उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी, छाबड़ा चौक, प्रताप बाजार, बड़सी गेट, पुराना बस अड्डा, भगत सिंह रोड, उमरा गेट और तिकोना पार्क होते हुए बैंक कॉलोनी स्थित अपने निवास तक पहुंचने तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
मार्ग में अनेक स्थानों पर व्यापारियों, दुकानदारों, पार्षदों और नागरिकों ने जोश व उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, साहिल भयाना, राजपाल यादव, मार्केट कमेटी अध्यक्ष दिनेश धवन, उप प्रधान सुरजीत यादव, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष यादव, गोलू चावला, नवीन ठाकुर, डाली गर्ग, प्रवीण खटीक, तनुज खुराना, श्याम खांडा, कुलदीप जांगड़ा, विनोद सैनी, अनिल चावला, नरेंद्र शर्मा, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा, दीपक सुल्तानपुर, तथा भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर पार्षद और गांवों के सरपंच उपस्थित रहे।
बैंक कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचने के बाद विधायक भयाना ने हलके के विभिन्न गांवों और शहर से पहुंचे नागरिकों का आत्मीय स्वागत किया तथा मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विधायक भयाना ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रेम, भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से समाज में एकता, सद्भाव और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण की भावना से निरंतर कार्यरत है और जनता के सहयोग से विकास की यह यात्रा आगे भी गतिशील रहेगी।