कैमूर/बिहार
भभुआ विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जाॅनी आर्य ने किया नामांकन
कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां भभुआ स्थित भूमि सुधार उप समाहरता के कार्यलय मे 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को भभुआ के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जाॅनी आर्य ने अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वही नामांकन दाखिल करने से पूर्व उन्होंन बताया की भभुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कुछ भी नही हुआ है वहीं उन्होंने ये भी बताया कि आए दिन हत्याएं हो रही है, दुर्घटनाएं हो रही है, किसानों की छाती को रोलर से दबाया गया है। पर मेरी सरकार बनते ही सभी समस्या का समाधान हो जाएगा।