अपघात या हत्या? रहस्यमय मौत से मचा हड़कंप.......! ✍️ हितेंद्र जी झाडखंडे
मध्यप्रदेश की वृद्ध महिला पुल के नीचे मृत अवस्था में मिली – चिखलदरा तालुका में मचा सनसनी, पुलिस जांच जारी
चिखलदरा तालुका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश की एक वृद्ध महिला का शव आज सुबह स्थानीय पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुल के नीचे शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमय लग रहा है — यह हादसा था या किसी ने महिला की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंका, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।