logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुबहर : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता संपन्न

दुबहड़ (बलिया)। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, दुबहड़ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान एवं गणित विषयक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा से हुई, जिसमें कुल 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक घंटे चली परीक्षा के आधार पर 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को पाँच-पाँच के पाँच समूहों में विभाजित कर क्विज़ प्रतियोगिता कराई गई। रोमांचक पाँच राउंड की इस प्रतियोगिता में टीम नंबर 2 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नवाचार और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय और मंत्री समरजीत बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारने का उत्तम माध्यम हैं।
प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने वैज्ञानिक और गणितीय ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अतिथियों में राजेश कुमार पाण्डेय, शशिभूषण शुक्ल, अभिजीत मोहन, अनिल कुमार, अवधेश गिरि, शिव कुमार वर्मा, रेनू मिश्रा, संगीता वर्मा, कविता उपाध्याय, ममता पाण्डेय, अनिता तिवारी, नौशाद आलम, श्रीकांत दुबे, अखिलेश सिंह मिंटू, अजय कुमार, चंदन गौतम, नीरज कुशवाहा, मनोज सिंह, अमित सिंह, शशिकांत पाण्डेय, मुहम्मद कैश, विद्यासागर गुप्ता, पंकज सिंह, अखिलेश सिंह शक्ति, विद्या भूषण तिवारी, प्रेमजी पाठक, महेश सिंह, अमित कुमार, संतराज सिंह, ओमप्रकाश राय सहित बीआरसी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अब्दुल अव्वल ने किया तथा फोटोग्राफी अनिल श्रीवास्तव द्वारा की गई।
संपूर्ण आयोजन का कुशल समन्वयन एआरपी आशुतोष कुमार सिंह और एआरपी प्रियेश तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

56
21410 views

Comment