logo

अशोक सिंघानिया पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अशोक सिंघानिया पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

खैरथल / हीरालाल भूरानी
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में पंचकूला (हरियाणा) में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर कुलभूषण मित्तल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में अशोक सिंघानिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात अशोक सिंघानिया ने राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सशक्त नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जिले में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में महुआ-मुंडावर से रामनिवास गोयल, गोपाल अग्रवाल, खैरथल से दामोदर प्रसाद गोयल, एवं पुरण चंद गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

5
163 views