logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम समाज की पशुचर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बेदखली का आदेश होने के बावजूद अभी तक नहीं हुआ कार्यवाही

ब्रेकिंग न्यूज़
न्यायालय तहसीलदार तहसील डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर मंडल बस्ती के कंप्यूटरी कृत वाद संख्या T202217630403793 व वाद संख्या 37/93/2022 ग्राम सभा बनाम रामसूरत राजस्व संहिता 2006 अंतर्गत धारा 67आदेश तिथि 27/02/2022 व कंप्यूटरी कृत वाद संख्या T202217630403793 वाद संख्या 3794/2022 इन सभी पर प्रस्तुत कार्यवाही क्षेत्रिय लेखपाल की आख्या 05/08/2022 के आधार पर इस न्यायालय में योजित की गई थी।
क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी आख्या 05/08/2022 में उल्लेख किया है।जी
ग्राम भारी तप्पा सगरा में स्थित गाटा संख्या 1139घ /0.0014 है। ग्राम समाज पशुचर की भूमि पर रामसूरत पुत्र चन्द्रशेखर व कृष्ण प्रसाद पांडेय पुत्र रामबरन इन दोनों के द्वारा पक्का मकान बना कर अवैध कब्जा कर लिया है।
इन लोगों पर नियमा अनुसार बेदखली व क्षतिपूर्ति की उसूली किये जाने का अनुरोध किया गया था। इन लोगों पर नोटिस आरसी प्रबरत संख्या 20 दिनांक 06/09/2022 को जारी किया था। जो वाद तामिला पत्रावली में संग्लग्न है।
उपरोक्त कार्यवाही का आदेश होने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
आज दिनांक 18/10/2025 को अवैध कब्जे धारक के द्वारा अवैध मकान पर पतरे का निर्माण किया जा रहा हैं। विडम्बना यह कि यह कार्य पुलिस के मौके पर मौजूद होने बाबजूद कार्य किया जा रहा हैं। प्रशासन के द्वारा इस मामले पर तत्काल कार्यवाही करने की जरूरत है।

192
8201 views

Comment