logo

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

*मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) दिनांक-18.10.2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रमुख सचिव महोदया उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत मिशन शक्ति’’ (फेज-05) की कार्ययोजना दिनांक 17.10.2025 से 03.11.2025 तक जागरूकता चौपाल* आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।
तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्री सात्विक श्रीवास्तव के आदेशानुसार आज दिनांक 18.10.2025 को जनपद अमेठी ब्लॉक अमेठी अंतर्गत ग्राम पंचायत *जंगल रामनगर में *"जागरूकता चौपाल’’* का आयोजन किया गया।
जेंडर विशेषज्ञ राकेश कुमार यादव ने दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, कन्या भ्रृण हत्या के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन-देन या इसके लेनदेन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और जुर्माना का प्रावधान है। दहेज एक सामाजिक समस्या है, जिसका उन्मूलन तभी हो सकता है, जब हम संकल्प पूर्वक इसके विरुद्ध कदम उठाएं। दहेज लेना एवं देना दोनोअपराध की श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक पीसीपीएनडीटी अधिनियम- 1994 भारत में कन्या भ्रृण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए कानून है। इसके तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है और घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और पहले से वर्तमान में महिलाओं में काफी बदलाव आ रहा है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, एवं स्पॉन्सरशिप योजना ,निराश्रित पेंशन योजना एवं वन स्टाप सेंटर जानकारी दी गई। कार्मिक द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। जानवी गुप्ता ने योजना का पंपलेट वितरित करके सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जेंडर विशेषज्ञ राकेश कुमार यादव, सहायक लेखाकार जानवी गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि , महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

35
1532 views