logo

सरकार से आश्वासन के बाद कर्मचारी महासंघ ने “काली दीपावली” का कार्यक्रम रद्द किया बजट घोषणाओं पर वार्ता का भरोसा,

@ जयपुर, 17 अक्टूबर 2025 मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत के निर्देश पर आज सचिवालय में कार्मिक (शासन) सचिव श्रीमती शुचि त्यागी और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता आयोजित हुई। महासंघ ने हाल ही में सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी और मांग पत्र पर वार्ता नहीं होने के विरोध में “काली दीपावली मनाने” की घोषणा की थी। इस पृष्ठभूमि में आज हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वार्ता के दौरान कार्मिक शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। और कर्मचारियों की मांगों को विस्तार से समझने के लिए उन्हें कुछ समय चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली के बाद महासंघ को पुनः वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक और सार्थक निर्णय लिया जाएगा।बैठक में कार्मिक शासन सचिव के साथ संयुक्त सचिव श्रीमती दीपाली भगतानी, महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, महासंघ संरक्षक श्री कुलदीप यादव और राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री देवेंद्र सिंह नरूका मौजूद रहे।
मुख्य सचिव के निर्देशों और कार्मिक शासन सचिव की संवेदनशील पहल को देखते हुए महासंघ ने “काली दीपावली मनाने” के कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया है। महासंघ पदाधिकारियों ने सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।


34
1590 views