logo

दीवाली का पावन पर्व हमारे जीवन में रोशनी का त्योहार है

खानपुर कलां-17 अक्टूबर। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयमें दीपावली के उपलक्ष पर तोरण बनाओ, थाली और दीया सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने की। इस अवसर पर  सुमिता सिंह ने बताया कि छात्राओं ने बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं ने सभी वस्तुएं वेस्ट हो चुके सामान से बनाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य  ने कहा कि दीवाली का पावन पर्व हमारे जीवन में रोशनी का त्योहार है और बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक केवल घरों को सजाने के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के एकगहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं। जब भीतर का अंधकार ईश्वर केप्रकाश से दूर हो जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शालिनी  एवं श्रीमती सुनीता शर्मा ने किया।फोटो कैप्शन :- 02 अपने द्वारा बनाई गई कलाकृति दिखाती छात्राएं।

29
716 views