logo

यमुना ब्रिज स्टेशन पर बन रहे ओवरब्रिज का विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने किया निरीक्षण

आगरा। एत्मादपुर विधानसभा के विकास पुरुष एवं क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी ने वार्ड 67 स्थित यमुना ब्रिज स्टेशन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व क्षेत्रीय जनता से बातचीत की।
यह ओवरब्रिज माननीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी के विशेष अनुरोध पर स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों की लगभग 50,000 से अधिक जनता को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
क्षेत्रीय जनता ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने से लंबे समय से चली आ रही जाम व आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि एत्मादपुर विधानसभा के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

46
1504 views