logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना प्रभारी विनोद पांडे के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान हो रहा सफ़ल।

पत्रकार सुमित पंडित
हापुड़, शासन द्वारा चलाए गये मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत अपराधो के बारे में आज दिनांक 16.10.2025 को उदय प्रताप इंटर कॉलेज सपनावत मे थाना कपूरपुर की मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक डॉली यादव व उप निरीक्षक मोनिका सिंह चाहर हेड कांस्टेबल ज्योति चौधरी वह महिला कांस्टेबल अनामिका द्वारा गांव की महिलाओं तथा बालिकाओं को जनपद हापुड़ में शासन द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा हापुड़ साइबर क्राइम नंबर 941222 3343 के बारे में जानकारी दी गई तथा व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टा से फ्रॉड वीडियो तथा व्हाट्सएप इंस्टा फेसबुक पर आने वाली फर्जी .apk फाइल्स तथा पीडीएफ को अनावश्यक डाउनलोड न करने की सलाह दी गई तथा किसी भी अननोन नंबर से आने वाली किसी भी कॉल को ना उठाने की सलाह दी तथा किसी भी सोशल साइट पर अपनी फोटो या वीडियो अपलोड ना करने की सलाह दी तथा बालिकाओं तथा महिलाओं को बताया गया कि कैसे फ्रॉड करने वाले लोग आपके फोटो और वीडियो का मिस यूज करके आपको ब्लैकमेल कर करते हैं तथा अनावश्यक वीडियो आदि दिखाकर किस तरीके से अपराधी द्वारा फ्राड किया जाता हैं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा देकर जागरूक किया गया व महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 112, 108, 181, 102 सी यू जी नंबर 9454403410 जैसे नंबर की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी विनोद पांडे का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

116
3658 views

Comment