logo

आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में भव्य स्वागत समारोह संपन्न — बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी

सारंगढ बिलाईगढ

📢 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में भव्य स्वागत समारोह संपन्न — बिलाईगढ़ में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नितिन राउत जी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को विधानसभा बिलाईगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय नितिन राउत जी का हार्दिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बिलाईगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर माननीय होरा जी विधायक छत्तीसगढ़ सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा सेवा दल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय नितिन राउत जी ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और देश की एकता को सशक्त करना है।

वहीं विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिलाईगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस संगठन निरंतर जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएं और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से अपने नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर कांग्रेस के झंडों और बैनरों से सजीव वातावरण बना हुआ था।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया

Aima media दिलकुमार अजय की रिपोर्ट

266
5266 views