logo

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ महासचिव अवधेश कुमार शर्मा का परिचय।

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ महासचिव अवधेश कुमार शर्मा का परिचय।

पाली। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ महासचिव अवधेश कुमार शर्मा का जन्म गांव मित्राऊ, नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी कालोनियां शासन शिरोमणि श्री दाताराम जी शर्मा के यहां सुमित्रा देवी की कोख से शरद पूर्णिमा के दिन हुआ, उस दिन अंग्रेजी तारीख 24 अक्टूबर 1961 थी।

आपने दिल्ली में रहते हुए महासभा की गतिविधियों और कार्यों से प्रेरित होकर इसकी सदस्यता ग्रहण की जिसका नम्बर संरक्षक सदस्य संख्या 7348 है। आपने एम काम ( Bus. Admn.), एम काम (Acc. & Law) एवं डिप्लोमा इन एडवांस एकाउंटेंट आदि की डिग्रीया लेकर दिल्ली सरकार में अधिकारी बनकर अपने केरियर की शुरुआत की।

जिस प्रकार पूर्णिमा का चांद पूर्ण होता है उसकी ध्वल चांदनी में औषधियों और वनस्पतियों में निखार आता है और वे पूर्ण बनती है । पूर्णिमा को जन्म होने के कारण चन्द्रमा के वहीं गुण पंडित जी में विकसित हुए। वे भी पुर्णिमा के चांद की तरह बिल्कुल शांत और सब और अपनी व्यवहार कुशलता का प्रकाश फैलाने में समर्थ हो रहे हैं।

आप योगेश्वर भगवान् श्री कृष्ण की तरह निष्काम भाव से समाज संस्थाओं में पद रहित सेवाएं दे रहे हैं जिसमें- शाखा सभा नजफगढ़ का 22 वषों से अंकेक्षक, इसी शाखा सभा नजफगढ़ में तीन वर्ष कैशियर के रूप में सेवा तथा 5 वर्ष जांगिड़ विद्यार्थी चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक में कैशियर के रूप में सेवा प्रदान कर पूण्य और यश दोनों अर्जित करते रहे। वर्तमान में आप दिल्ली सरकार से सेवा निवृत्त अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक हैं।

आपकी इन्हीं खुबियों के कारण अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के विद्वान अध्यक्ष माननीय सत्यपाल जी वत्स ने आपको इस प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त कर महासभा और इस प्रकोष्ठ दोनों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। आध्यात्मिक प्रकोष्ठ को अपने निष्काम कर्मयोगी पुत्र पर गर्व है परमात्मा आपको स्वास्थ्य और दिर्घायु प्रदान करें, जिससे आप अपनी इस मातृ संस्था का विस्तार करने में योगीराज भगवान श्री कृष्ण की तरह समर्थ होवे।

घेवर चंद आर्य पाली
प्रवक्ता आध्यात्मिक प्रकोष्ठ

14
63 views