logo

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को दिल्ली विधान सभा चुनाव के पश्चात बिहार की परवत्ता विधानसभा में चुनावी कार्य की बड़ी जिम्मेदारी

डिण्डोरी:- भाजपा डिण्डोरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया को कुछ समय पूर्व दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी जहां उन्होंने अपनी कार्य कुशलता से दिल्ली विधानसभा मालवीय नगर में संगठन के साथ विजय का परचम लहराया था। किसी को देखते हुए एक बार फिर बिहार चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमे कई बड़े नेताओं को बिहार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में जिला डिंडोरी से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की राजनीतिक भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए बिहार के विधानसभा परवत्ता की जिम्मेदारी दी गयी है। ज्ञात हो अवध राज बिलैया के कुशल नेतृत्व में जिलाध्यक्ष रहते हुए 4 बार से लगातार हार रही डिण्डोरी विधानसभा को जीतकर दिखाया था । अब उन्हें संगठन के द्वारा बिहार में महत्वपूर्ण योगदान देना है। अवध राज बिलैया बिहार में बूथ स्तरीय बैठक लगातार कर रहे है और डोर टू डोर लगातार संपर्क कर NDA उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे है।

26
1391 views