logo

आज सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के आवास देवसर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,सिहावल विधायक विश्वमित्र पाठक के पत्नी के निधन पर जताएंगे शोक।


सीधी/सिंगरौली। सिहावल विधानसभा के भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक की पत्नी का पांच दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उनके निवास देवसर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 4 बजकर 45 मिनट पर विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास पर पहुंचने का निर्धारित है, जहां वे शोक संतप्त परिवार से भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5 बजकर 10 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विधायक पाठक की पत्नी के निधन से सिहावल क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा उनके प्रति संवेदना और संगठनात्मक आत्मीयता का प्रतीक मानी जा रही है।

78
4016 views