
मिशन नारी शक्ति जागरूकता अभियान का दूसरा सेशन
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को मिशन नारी शक्ति जागरूकता अभियान का दूसरा सेशन सेंट जोसफ ग्लोरीस पब्लिक स्कूल, सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा पर केंद्रित था ।
*मिशन नारी शक्ति के प्रमुख पहलू*
- *उद्देश्य*: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना।
- *गतिविधियाँ*: जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण।
*मिशन नारी शक्ति के घटक*
- *सम्बल*: महिलाओं के लिए एकीकृत सेवाएँ प्रदान करना।
- *शक्ति सदन*: पीड़ित महिलाओं के लिए राहत और पुनर्वास केंद्र।
- *नारी अदालत*: ग्राम पंचायत स्तर पर विवाद निपटान मंच।
- *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*: बालिकाओं की शिक्षा और संरक्षण पर जोर l
- इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारी शक्ति मिशन के दूसरे सत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक परिस्थितियों का सामना करने के तरीकों पर चर्चा की गई। छात्रों को समाज में सैनिक कुरीतियों एवं मनचलों के द्वारा किए जाने वाले अभद्रता , अमानवीय कार्य एवं समाज की बुराइयों से अवगत कराया । साथ में यह भी बताया की कैसे छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने को सुरक्षित रखते हुए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग कैसे की जा सकती है एवं उस शिक्षा को हम कब और कहां प्रयोग कर सकते हैं यदि छात्राएं अपनी आत्मरक्षा करना सीख जाती हैं तो वह समाज की कई बुराइयों को दूर कर देंगे एवं घर में बैठे माता-पिता व अभिभावकों की चिताओं को दूर कर देंगी , उनके ज़हन से बेटियों के प्रति डर खत्म हो जाएगा जिसके कारण वह मानसिक हानि से बच सकेंगे यदि समाज की 50% महिलाएं भी आत्मरक्षण सीख लेती हैं और अपने जीवन में इसका प्रयोग कर लेती हैं तो बाकी की 50% महिलाएं स्वयं सुरक्षित हो जाएंगे। हेड कांस्टेबल हरिकेश बहादुर सिंह ने नारी शक्ति को अपनी शक्तियों को जागृत करने और समस्याओं का निर्भीकता से सामना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्राचार्य गौरव यादव ने सुझाव दिया कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक हो सकें। इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ सशक्त बनाना है ।
- इस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए हेड कांस्टेबल हरकेश कुमार एवं हरिकेश बहादुर सिंह हेड इंस्पेक्टर,जमील अहमद खान, अंकेश सिपाही, संजय यादव सिपाही, रेशु यादव , सालवी वर्मा , विद्यालय की शिक्षिकाएं और शिक्षक मौजूद रहे
कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य प्रधानाध्यापक गौरव यादव जी ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि विद्यालय में अब नई शक्ति को सशक्त बनाने हेतु पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किए जाएंगे एवं छात्राओं को खेलकूद शिक्षिका आर्या श्रीवास्तव की देखरेख में उन्हें आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी।