logo

सिंहपुर जिला सतना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक संपन्न:राष्ट्र सेवा, एकता और संस्कारों पर हुआ गहन मंथन

सिंहपुर जिला सतना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक संपन्न:राष्ट्र सेवा, एकता और संस्कारों पर हुआ गहन मंथन
जिला सतना के ग्राम सिंहपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रभावना, अनुशासन और सेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।
बैठक की अध्यक्षता श्री राम चरण गौतम जी ने की, जबकि उत्तम बनर्जी और पंकज जी ,राही पांडे जी ने संचालन एवं संयोजन का कार्य संभाला। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ के आदर्शों—'राष्ट्र प्रथम'—की भावना को आत्मसात करते हुए सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
आगामी कार्यक्रमों, शाखा विस्तार, समाज सेवा और युवाओं को संघ से जोड़ने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक स्वयंसेवक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संघ समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का कार्य निरंतर कर रहा है, जिसे हर स्वयंसेवक को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की।
सभी ने संकल्प लिया कि समाज के हर वर्ग तक सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना पहुंचाई जाएगी।
उपस्थित स्वयंसेवकों ने अंत में संघ प्रार्थना गाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना का माहौल बना रहा।

49
4283 views