logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र समाचार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ताज़ा अपडेट

मुंबई, 12 अक्टूबर, 2025 — महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सरकार की सक्रियता और विभिन्न जिलों में किए जा रहे कार्यों को लेकर आज महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उनके सरकार की नीतियों और विपक्ष की आलोचनाओं ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
फडणवीस सरकार ने राज्य में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण इलाकों के लिए ₹31,628 करोड़ का राहत पैकेज प्रस्तुत किया।इसमें फसल नुकसान की भरपाई, जमीन क्षति सुधार और ग्रामीण संरचनाओं की मरम्मत शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह अब तक महाराष्ट्र का सबसे बड़ा किसान राहत कार्यक्रम है।विपक्षी मोर्चे और राजनीति

शिवसेना (उद्धव-गुट) ने संभाजीनगर में “हंबरडा मोर्चा” निकाला और किसानों के कर्ज माफ़ी की मांग की।


इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला, पूछा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों को क्या सहायता दी थी?

फडणवीस ने ये भी कहा कि ऐसे मोर्चा निकालने का नैतिक अधिकार विपक्ष को है या नहीं, इस पर सवाल उठते हैं।
खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र की पहल

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक राज्य स्तरीय खेल हब के रूप में विकसित करने के लिए ₹100 करोड़ की मंजूरी दी है।

इसके तहत ऑलिंपिक-स्तरीय सुविधाएँ, स्टेडियम, स्विमिंग पूल जैसे आधुनिक संसाधन शामिल होंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री ने मराठी फिल्म उद्योग को समर्थन देने की बात कही है। गोरेगांव फिल्म सिटी की योजना पर चर्चा हुई है।

95
1899 views

Comment