logo

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया 📍स्थान: +2 राजकीयकृत एल.बी.एस.एस. हाई स्कूल, पलासी

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया
📍स्थान: +2 राजकीयकृत एल.बी.एस.एस. हाई स्कूल, पलासी

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर +2 राजकीयकृत एल.बी.एस.एस. हाई स्कूल, पलासी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के अधिकारों, उनके सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में चटपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया श्रीमती रूबी सोएब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रंजीत कुमार सर ने बालिका सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर श्री मफ्फूर आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच और समान अधिकारों की भावना को प्रोत्साहित करना था।

4
233 views