logo

राजस्थान के पाली जिले मै एक नाबालिग को विदेश घुमाने का झांसा देकर 2 साल तक बलात्कार किया:

राजस्थान के पाली जिले में 23 साल के पड़ोसी ने 17 साल की नाबालिग को विदेश घुमाने का झांसा देकर 2 साल तक बलात्कार किया। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। इसी अत्याचार से परेशान होकर बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने ने मामला दर्ज करवाया। इसके बाद कोर्ट में करीब 6 महीने केस चला। मामला रानी थाना इलाके का है। 10 अक्टूबर को पाली के पॉक्सो कोर्ट संख्या 3 के जज निहालचंद ने सजा सुनाई।
पीड़िता के वकील पदम सिंह केसरिया ने बताया- रानी थाने में 31 मार्च 2025 को 17 साल की नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले 23 साल के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी कर अरब देश घुमाने का झांसा देकर फंसाया। मार्च 2023 से मार्च 2025 तक कई बार अकेली देखकर रेप किया। जब उनकी बेटी इसका विरोध करती तो आरोपी उससे मारपीट करता।
जिससे वह काफी परेशान रहने लगी। 13 मार्च 2025 को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की थी।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। इस पर 25 मार्च 2025 को उसकी मां ने प्यार से पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कोर्ट में 26 जून 2025 को आरोप पत्र पेश किया। 9 अक्टूबर 2025 को अंतिम बहस सुनी गई। 10 अक्टूबर 2025 को पाली के पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन के जज निहालचंद ने आरोपी को नाबालिग से रेप का दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई ।

21
1653 views