logo

करवा चौथ पर सजी आस्था और प्रेम की शाम, डिंडोरी में सुहागिनों ने की चाँद को अर्क देकर पति की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि की कामना

करवा चौथ पर सजी आस्था और प्रेम की शाम, डिंडोरी में सुहागिनों ने की चाँद को अर्क देकर पति की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि की कामना

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में करवा चौथ के पावन अवसर पर जिलेभर में आस्था और प्रेम का अनोखा संगम देखने को मिला। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। बाजारों में करवा, साड़ी, श्रृंगार सामग्री और पूजन सामग्री की खरीदी को लेकर रौनक बनी रही।

दिनभर महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की आराधना की। शाम होते-होते डिंडोरी की गलियों और छतों पर सुहागिनें सोलह श्रृंगार से सजी नजर आईं। जैसे ही चाँद का दीदार हुआ, महिलाओं ने छलनी से चाँद और फिर अपने पति का मुख देखा। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दृश्य ने प्रेम और परंपरा की सुंदर मिसाल पेश की।

कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में करवा चौथ की पूजा की और लोकगीतों के साथ पारंपरिक रस्में निभाईं। करवा चौथ के अवसर पर पूरे जिले में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

महिलाओं ने कहा – यह व्रत पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख के लिए
स्थानीय महिला रेखा पटेल ने बताया, "हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हूँ। यह व्रत हमारे परिवार की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है।"
वहीं पूजा सिंह ने कहा, "यह पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसमें प्रेम और विश्वास का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।

16
10835 views