स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर करेगी स्वास्थ्य जांच दस्तक अभियान आज से, 31 अक्टूबर तक चलेगा
आगरा । जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर आपके स्वास्थ्य का हाल पूछेगी और संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी भी देगी।
क्या होगा इस अभियान में
- आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी।
- बुखार, खांसी, एलर्जी, कुष्ठ रोग, टीबी आदि की जांच की जाएगी।
- लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
- मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।
क्या सावधानियां बरतें
- पानी के बर्तनों को ढक कर रखें।
- सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनों को खाली करें।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छर रोधी क्रीम, नीम का तेल, कडवा तेल का उपयोग करें।
- बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें।