logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर ‌काली पूजा का तैयारी हुआ शुरू

अररिया (बिहार) ० विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में काली पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर हो रही हैं।पूजा को लेकर काली मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।काली मंदिर परिसर के बाहर व मुख्य सड़क पर दर्जनों तोरण द्वार बनाया जायेगा।मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि 20 अक्टूबर को काली पूजा व दीपावली है। काली पूजा के दिन मां खड्गेश्वरी महा काली को मंदिर महाभोग लगाया जाएगा व पुरी रात जिले के प्रसिद्ध गायक के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।बाबा ने बताया कि काली मंदिर के सामने भक्तों को बैठने के लिए संगमरमर का बरांडा बनाया गया है, जो भक्तों को काफी आकर्षित कर रहा है। बाबा ने यह भी बताया कि यह बारांदा भक्तों के सहयोग से ही पुरा हो पाया है।काली मंदिर चौक के मुख्य चौराहे पर भक्ति झांकी बनाया जाएगा।नानू ने यह भी बताया कि काली मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा।बता दें कि काली पूजा में पड़ोसी देश नेपाल समेत देश के कई राज्यों से भक्तगण पूजा में शामिल होते हैं। इस काली पूजा की तैयारी में अरुण मिश्रा, शशिकांत दुबे, शंकर मालाकार, अखिलेश दास‌‌‌, नंदकिशोर झा, गुड्डू सिंह, हीरा आदि काफी सक्रिय हैं।

87
1468 views

Comment