logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा युवा नेता अमित बंजारे ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “कोरोना काल मे दारू जायज नही है''



सारंगगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के  नेता अमित बंजारे ने प्रदेश के भुपेश सरकार को जम कर निशाना साधते हुए कहा है कि कोरोना काल का यह दूसरा चरण जहाँ कई लोगो की जान जा रही है । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वैक्सीन सभी प्रदेश को उपलब्ध कराया गया। 18 वर्ष से अधिक लोगो को वैक्सीन लगने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया जिसमें आये दिन कुछ न कुछ रुकावट आ रही है इसमें माननीय मुख्यमंत्री जी इस पोर्टल में ध्यान नही दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ पहला राज्य बना जहाँ दारू की होम डिलीवरी इस भयानक कोरोना काल के मंजर में हो रही है। उसकी ऑनलाइन पोर्टल बिना रुकावट के कुशलता के साथ चल रहा है और आये दिन लोग शराब का सेवन कर रहे Lockdown में मध्यम वर्गीय परिवार गरीब परिवार को जहाँ भारी दुखो का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी और दारू की होम डिलीवरी के कारण लोग फिर भी दारू का सेवन कर रहे हैं। ये जायज नहीं, छोटे व्यापारी जो हमेशा रोज कमाते है खाते हैं। उनके घर की हालत बहुत दयनीय है। उन्हें कोई पूछने नही जाता कि कैसे है क्या तकलीफ है उनकी समस्याओं को हल करने के जगह उनकी समस्या बढ़ा रही है प्रदेश की सरकार। ,

साथ ही अमित बंजारे ने बताया कि दारू जरूरी नही ज्यादा जरूरी है दवाई और वैक्सीन। दवाई की होम डिलीवरी ज्यादा से ज्यादा हो। सभी दवाई की दुकान में कोई भी दवाई की कमी न हो। वैक्सीन पोर्टल हमेशा बिना रुकावट के चले जिसमे अनेक युवा वैक्सीन का टीका लगा सके ये ज्यादा जरूरी है।

236
26919 views
9 shares

Comment