
अयोध्या: घर में हुए विस्फोट से गिरा मकान, पांच लोगों की मौत, कई बच्चे घायल.. बड़ी संख्या में पुलिस मौजूदअयोध्या जिले के नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के मह
अयोध्या जिले के नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
बताया जाता है कि गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे के करीब धमाके की तेज आवाज के साथ मकान गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मौतों की पुष्टि की है। जबकि कई घायल भी लाए गए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे के चलते विस्फोट होने की आशंका है। हालांकि घटनास्थल पर ईंधन गैस की भी बदबू आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू का काम जारी है।