logo

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा मुंगेली की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रशासन को घेरने की तैयारी



बैठक में क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ता हुआ बिजली , कई सड़क जर्जर की स्थिति में, तथा अचानकमार टाइगर रिजर्व में शासन प्रशासन द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए, एवं क्षेत से जुड़ी कई समस्याएँ बनी हुई हैं, जिनका समाधान प्रशासन द्वारा अब तक नहीं किया गया है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र की परेशानियों को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।

बैठक में यह तय किया गया कि 15 अक्टूबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा मुंगेली द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जिसमे *तिरु. दिनेश शाह उइके जी प्रदेश सचिव गोंगपा किसान मोर्चा छग., तिरु. भुवन सिंह श्याम जी जिलाध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली, तिरु. गोंडराजे दीप ध्रुव जी कार्य. जिलाध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली, तिरु. सुरेश पोर्ते जी जिला महासचिव गोंगपा मुंगेली, तिरु. महेश मरकाम जी जिला संगठन मंत्री गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली, तिरु. विषम्भर सिंह मरावी जी जिला महामंत्री गोंगपा किसान मोर्चा मुंगेली, तिरु. सुधवार पट्टा जी जिला महासचिव गोंगपा मुंगेली, तिरु. प्रकाश मरकाम जी ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा लोरमी, तिरु. दिवाकर सिंह मरकाम जी ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा लोरमी, तिरु. अरिन सिंह गावड़े जी ब्लॉक महासचिव गोंगपा किसान मोर्चा लोरमी, तिरु. नोहर मरकाम जी ब्लॉक महामंत्री गोंगपा किसान मोर्चा लोरमी, तिरु. खुशराम यादव जी ब्लॉक सहसचिव गोंगपा किसान मोर्चा लोरमी, तिरु. संजय मरावी जी ब्लॉक उपाध्यक्ष गोंगपा किसान मोर्चा डिंडोरी, तिरु. पूरन नेताम जी सक्रिय कार्यकर्त्ता गोंगपा मुंगेली, तिरु. राधेलाल वरिष्ठ कार्यकर्त्ता गोंगपा मुंगेली*, सभी उपस्थित रहे

13
325 views
  
1 shares