
किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि 15 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।
तीन विभूतियों को किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि 15 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी तीन विभूतियों को किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
संवाददाता
भगवानदास शाह ✍️…
बुरहानपुर जिले की प्रतिष्ठित एक मात्र शासकीय मान्यता प्राप्त किशोर कुमार संगीत समारोह सोसायटी एवं संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 15 अक्टूबर 2025 को हरफन मौला कलाकार किशोर कुमार जी की याद में उन के पुण्यतिथि के अवसर पर किशोर कुमार अलंकरण 2025 से सम्मानित किया जाएगा
स्वास्थ,साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में यह अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।पिछले वर्ष भी 6 अलंकरण प्रदान किए गए थे।
अभी तक संस्था द्वारा 33 अलंकरण विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों को दिए गए है जो किसी संस्था द्वारा आज तक इतने बड़े स्तर पर नहीं दिए गए है।
संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि संस्था को 22 वर्ष पूर्ण होंगे है ,लगभग 3500 से अधिक गायक कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है,चाहे वह प्रतियोगिता के माध्यम से हो या प्रशिक्षण के माध्यम से जिस का संस्था को गर्व है।
आयोजन 15 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे होगा जिस में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी साहित्यकार,पत्रकार,डॉक्टर,विधि सलाहकार,एवं उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है।