logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला सशक्तिकरण की ओर कदम: गुरबक्शगंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को किया जागरूक

✍️ संतोष कुमार मिश्रा (रज्जन)

गुरबक्शगंज (रायबरेली)

थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली की पुलिस टीम द्वारा आज श्री आनंदी देवी इंटर कॉलेज भीतरगांव एवं रज्जन मिश्रा के दरवाजे पर मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 1930, 1098, 1076 व 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सरकारी लाभकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सम्मान, एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्री सुदीप गौतम, कांस्टेबल अनिल नागर, कांस्टेबल अनुराग यादव, महिला आरक्षी चारू शर्मा, महिला आरक्षी प्रीति शुक्ला, तथा महिला आरक्षी मिनी द्विवेदी शामिल रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं व क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।



89
3244 views

Comment