logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*स्वर्णकार संघ द्वारा भोजन वितरण नवें दिन भी जारी रहा*

स्वर्णकार संघ द्वारा भोजन वितरण नवें दिन भी जारी रहा
वाराणसी।  उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ  की ओर से लगातार कई दिनों से जारी भोजन पैकेट वितरण का कार्यक्रम आज रविवार को नवें दिन भी जारी रहा।

ज्ञात हो कि काशी के प्रमुख मंदिरों के पास बैठने वाले निर्बल व अति जरूरतमंद लोगोें को संस्था के सदस्य, प्रतिदिन भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं।

इसी क्रम में संस्था के द्वारा रविवार को काल भैरव मंदिर, महामृत्युंजय महादेव मंदिर एवं मैदागिन स्थित हनुमान जी मंदिर के आस-पास तथा रास्ते में मिलने वाले अति जरूरत मंद को भोजन पैकेट बांटा गया। 

जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि कल रविवार 17 मई सोमवार को सुबह 10 बजे महामृत्युंजय महादेव मंदिर के आस-पास भोजन पैकेट वितरण किया जाएग

 उक्त अवसर पर उतर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश सलाहकार मानिक राव पाटिल जी, एवं कृष्ण कुमार सेठ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह जी, प्रदेश मंत्री विनोद कुमार सेठ जी, सहित सुहास पाटिल, किशोर कुमार सेठ, सुनील सेठ, काजू सेठ, सर्वेश वर्मा, जयराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

226
21686 views
2 shares

Comment